जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

20 हजार की घूस लेते ग्राम रोजगार सहायक लोकायुक्त की गिरफ्त में, संबल योजना की राशि खाते में डालने मांग रहा था रिश्वत

20 हजार की घूस लेते ग्राम रोजगार सहायक लोकायुक्त की गिरफ्त में, संबल योजना की राशि खाते में डालने मांग रहा था रिश्वत

जबलपुर। संबल योजना की राशि खाते में डालने के एवज में 20 हजार की घूस लेते ग्राम रोजगार सहायक को लोकायुक्त ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार जीराबाई कॉल ग्राम बरखेड़ा जिला कटनी ने शिकायत की है कि प्रवीण कुमार तिवारी ग्राम रोजगार सहायक ग्राम बरखेड़ा जिला कटनी द्वारा पति की मृत्यु के बाद संबल योजना के अंतर्गत 200000 रूपये खाते में डलवाने के एवज मे रिश्वत राशि 20 हजार रिश्वत की मांग की थी । न्यू शिव रेस्टोरेंट चावला चौराहा जिला कटनी में जबलपुर लोकायुक्त नेआरोपी को रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस दौरान
लोकायुक्त इंस्पेक्टर स्वप्निल दास, इंस्पेक्टर श्रीमती मंजू किरण एवं 5 अन्य सदस्य दल शामिल रहा। आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button