मुख्य ख़बरें

कनेक्टिविटी का नया अध्याय: 119.18 करोड़ की दो सड़क परियोजनाओं के टेंडर जारी

रीवा । रीवा को जल्द ही विकास के पंख लगेंगे। यहां दो मार्गों पर निर्माण होगा।बताया जा रहा है कि सेमरिया विधानसभा क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए 119.18 करोड़ रुपए की दो सड़क परियोजनाओं के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। दोनों परियोजनाओं के तहत कुल 44.25 किलोमीटर लंबी सड़कें बनाई जाएंगी। प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद अब निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है।

92 करोड़ रुपए खर्च

पहली परियोजना रीवा-मनकहरी-फरहद मार्ग की है। इसके निर्माण पर करीब 92 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। दूसरी परियोजना अजगरहा-इटहा मोड़ से दुबहा-बहुरीबांध एप्रोच रोड की है। इसके लिए 27.18 करोड़ रुपए की लागत तय की गई है।

दोनों सड़कों के बनने से सेमरिया क्षेत्र के कई गांवों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। लोगों को रीवा आने-जाने में सहूलियत होगी। साथ ही व्यापारिक गतिविधियों और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button