भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

धनतेरस पर मिठाई दुकानों और होटलों में चलित न्यायालय की दबिश, एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त न्यायिक मजिस्ट्रेट तरुणेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

धनतेरस पर मिठाई दुकानों और होटलों में चलित न्यायालय की दबिश, एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त

न्यायिक मजिस्ट्रेट तरुणेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

भोपाल, यश भारत। दीपावली पर्व पर मिलावटी और एक्सपायरी खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए भोपाल में चलित न्यायालय ने व्यापक कार्रवाई की। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं विशेष नगर निगम मजिस्ट्रेट तरुणेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों होटल और रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया।

IMG 20261106 WA0108

नेहरू नगर स्थित आशा स्वीट्स से रबड़ी और पनीर के नमूने लिए गए। यहां एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिलने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण तैयार किया गया। मधुराम स्वीट्स से मावा, पनीर और ड्राई फ्रूट्स के नमूने लिए गए जबकि एक्सपायरी नारियल बूरे के 10 पैकेट नष्ट कराए गए। जवाहर चौक स्थित अनुपम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट में भी एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स, जूस और अन्य खाद्य सामग्री मिलने पर उन्हें नष्ट कराया गया।

IMG 20261106 WA0106

वीआईपी रोड स्थित सुरवाना रेस्टोरेंट से बूंदी का नमूना लिया गया। जीवाना वेलनेस के गागर से कलाकंद तथा अन्य प्रतिष्ठानों से ब्रेड और फलाफल के नमूने संग्रहित किए गए।
दीवाना रिजॉर्ट के किचन में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य सामग्री एक साथ रखी मिली। यहां संदिग्ध एवं खराब नॉनवेज सामग्री को नष्ट कराया गया। न्यू मार्केट स्थित बृजवासी स्वीट्स से मावा  कुंदा मिठाई  मिल्क केक और बेसन लड्डू के नमूने लिए गए। डोमिनोज और पिज्जा हट सहित अन्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया गया। सभी संग्रहित नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। रिपोर्ट के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button