केन्द्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके आज सागर प्रवास पर: प्रबुद्धजन सम्मेलन में होंगें शामिल : कार्यक्रम की तैयारियों के लिए हुआ बैठक का आयोजन
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ केन्द्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके आज 22 फरवरी शनिवार को एक दिवसीय सागर प्रवास पर पहुंच रहे हैं। उनके आगमन के पूर्व शुक्रवार को धर्मश्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें केन्द्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके के आगमन पर आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई । जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की कमेटी गठित कर जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही उन्होंने सागर जिले के सभी प्रबुद्धजनों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।
बैठक के दौरान आजीवन सहयोग निधि कार्यक्रम की समीक्षा भी की गई। जिसके सन्दर्भ में नगर निगम अध्यक्ष एवं कार्यक्रम जिला प्रभारी वृंदावन अहिरवार, सह प्रभारी जगन्नाथ गुरैया एवं चैन सिंह ठाकुर ने विस्तृत जानकारी दी।
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने एक सप्ताह में कार्यक्रम को पूर्ण करने हेतु आग्रह किया साथ ही बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि सागर प्रवास के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके प्रात:11:30 बजे से धर्मश्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल होंगे एवं दोपहर 03 बजे पत्रकार वार्ता के माध्यम से पत्रकारों से चर्चा करेंगे ।
बैठक में जिला महामंत्री अमित कछवाहा, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, जिला कार्यालय मंत्री देवेन्द्र कटारे, जिला मंत्री सुषमा यादव, सविता साहु, जिला कोषाध्यक्ष निकेश गुप्ता, मनीष चौबे, विक्रम सोनी नीलम अहिरवार, श्रीकांत जैन, बाल किशन सोनी, सतीश जैन नितिन सोनी, सुमित यादव, अभिमन्यु सोनी, सोनल सोनी सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







