भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

टीटी नगर स्टेडियम में नशामुक्ति की शपथ, कलेक्टर ने युवाओं को किया जागरूक नशामुक्त युवा, सशक्त समाज और स्वस्थ भारत का संकल्प, माय भारत और एनएसएस के स्वयंसेवक भी अभियान से जुड़े

टीटी नगर स्टेडियम में नशामुक्ति की शपथ, कलेक्टर ने युवाओं को किया जागरूक

नशामुक्त युवा, सशक्त समाज और स्वस्थ भारत का संकल्प, माय भारत और एनएसएस के स्वयंसेवक भी अभियान से जुड़े

भोपाल, यश भारत। नशामुक्त भारत अभियान के तहत टीटी नगर स्टेडियम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने युवाओं  महिलाओं और आम नागरिकों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में कलेक्टर ने नशे से दूर रहने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। भोपाल में नशामुक्त युवा अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। इसके तहत सामाजिक न्याय विभाग के साथ माय भारत के स्वयंसेवक  राष्ट्रीय सेवा योजना स्कूल कॉलेज और विभिन्न सामाजिक संस्थाएं मिलकर काम कर रही हैं। अभियान के माध्यम से युवाओं और आमजन को नशे के खिलाफ जागरूक कर स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button