कटनी

पांच माह से फरार लूट का आरोपी पंजाब से गिरफ्तार, पिस्टल का जिंदा कारतूस बराम, झिंझरी पुलिस ने की र्कावाई

कटनी, यशभारत। झिंझरी चौकी पुलिस ने लूट के मामले में 5 माह से फरार आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी मजीठा जिला अमृतसर पंजाब को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल का एक जिंदा राउंड भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार 21 मई की सुबह फरियादी अपने पिता के साथ बाइक से गैतरा से धरमपुरा जा रहा था। इसी दौरान पिपरौंध से जयंतीनगर मार्ग पर बदमाशों ने रास्ता रोक लिया। आरोपियों में से एक के हाथ में कट्टे जैसा हथियार था। विरोध करने पर बदमाशों ने फरियादी के पिता को बाइक से नीचे गिरा दिया और उसके के सिर पर कट्टा अड़ाकर बाइक लूटकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। प्रकरण के मुख्य आरोपी मनराज उर्फ मनमोहित सिंह को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। घटना के बाद से फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल कटनी भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button