कटनीमध्य प्रदेश
बारिश का असर : मिशन चौक ओवरब्रिज पर एक घंटे से जाम, सागर पुलिया से आवागमन बंद

कटनी। बारिश की वजह से शहर में हालात फिर बिगड़ गए। मिशन चौक ओवरब्रिज पर एक घंटे से अधिक समय से जाम लगा है।कार और अन्य वाहन फसे हुए हैं। डेढ़ घंटे की बारिश से उपजे हालात के बाद शहर थम सा गया है । जहां सागर पुलिया में पानी का भराव होने से आवागमन बंद कर दिया गया है तो वही ब्रिज के ऊपर भारी जाम का नजारा देखने को मिल रहा है । सफेद और खाकी मिलकर भी एक ब्रिज का जाम कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं । कोई भी कहीं से घुस रहा है और जिम्मेदार तमाशबीन बनकर खड़े नजर आ रहे हैं। भगवान ना करें कि कटनी में कोई बड़ी आपदा आए वरना शहर का क्या हश्र होगा इसकी कल्पना से भी रूह कांप उठती है।







