खितौली में ग्रामीणों ने पकड़ी अवैध शराब, बिना नंबर की बोलेरो वाहन में लोड थी 25 पेटी शराब, खितौली पुलिस कर रही जांच

बरही/कटनी, यशभारत। बुधवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे बरही थाना क्षेत्र के खितौली स्थित बरनमोहगवां मार्ग में अवैध शराब लोड बिना नम्बर के बोलेरों वाहन को ग्रामीणों ने रोका तो वाहन में 25 पेटी शराब लोड थी। मामले की जानकारी ग्रामीणों ने खितौली चौकी पुलिस के साथ बरही थाना पुलिस को भी दी। खितौली चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर उक्त शराब लोड वाहन जब्त करते हुए कार्यवाई में जुट गईए वही वाहन में सवार 3 आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। अवैध शराब परिवहन को रोकने के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष खितौली श्री तिवारी, मिथिलेश उरमलिया उपसरपंच खितौली, पप्पू चतुर्वेदी सहित अन्य ने मोर्चा सम्भाला हुए थे। इनके द्वारा गांव गांव परोसी जा रही अवैध शराब के खिलाफ पुलिस प्रशासन से शिकायत की गई थी। किसी भी तरह की कार्यवाई न होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने अवैध शराब परिवहन करते वाहन को रोककर इस अवैध कारोबार की पोल खोल दी। बहरहाल पूरे मामले की विवेचना करने में खितौली पुलिस जुट गई है।







