झिंझरी पुलिस ने वारंटी को उड़ीसा से दबोचा, न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

कटनी, यशभारत। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले के सभी थाना, चौकी प्रभारियों को वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मोर्य, नगर पुलिस अधीक्षक अनिमेस द्विवेदी, माधनगर थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव के मार्गदर्शन में झिंझरी चौकी प्रभारी राजेश कुमार दुबे एवं स्टाफ द्वारा वारंटी को उड़ीसा के भुवेश्वर जिला के मंचेश्वर से गिरप्तार कर कटनी लाकर न्यायालय पेश किया गया। माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय से आरोपी विश्वजीत खुटिया पिता अजय कुमार खुटिया निवासी गैठीपुर पोस्ट नारी गंज थाना तिरतौल जिला जगत सिंहपुर उड़ीसा की गिरफ्तारी के लिए गिरफ्तारी वारण्ट जारी हुआ था। वारण्टी की तलाश हेतु चौकी झिंझरी से पुलिस टीम तैयार कर उड़ीसा रवाना किया गया था, जो आरोपी की तलाश कर आरोपी को उड़ीसा के भुवेश्वर जिला के मंचेश्वर से गिरप्तार कर कटनी लाकर न्यायालय पेश किया गया है। कार्यवाही में झिंझरी चौकी प्रभारी राजेश दुबे, एएसआई सतीश भगत, एएसआई शशिभूषण सिंह, प्रधान आरक्षक राजेश चौधरी, आरक्षक संजय यादव, आरक्षक चन्द्रकमल पाण्डे की विशेष भूमिका रही।






