भोपालमध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश विधानसभा में 3 दिवसीय डिजिटल ट्रेनिंग शुरू: नेवा एप्लीकेशन से पेपरलेस होंगे कामकाज

मध्य प्रदेश विधानसभा में 3 दिवसीय डिजिटल ट्रेनिंग शुरू: नेवा एप्लीकेशन से पेपरलेस होंगे कामकाज

भोपाल, यशभारत। मध्यप्रदेश विधानसभा में मंगलवार, 28 अक्टूबर से  विधायकों के लिए राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन पर आधारित तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हो गई। विधानसभा भवन स्थित विधान परिषद कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने दोपहर 12 बजे किया। दिसंबर में होने वाले आगामी शीतकालीन सत्र से विधानसभा के संपूर्ण कामकाज को पेपरलेस बनाने के लक्ष्य के तहत यह कार्यशाला आयोजित की जा रही है।

विधायकों को इन डिजिटल प्रक्रियाओं का मिलेगा प्रशिक्षण:

ऑनलाइन सवाल और सूचनाएं: विधायकों को अब डिजिटल माध्यम से ही सवाल लगाने, ध्यानाकर्षण तथा स्थगन की सूचनाएं भेजने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

संकल्प और याचिकाएं: सदन में पेश किए जाने वाले संकल्प और याचिकाएं भी अब डिजिटल माध्यम से प्रस्तुत की जा सकेंगी।

पेपरलेस व्यवस्था: सदन की कार्यसूची, विधेयक और अन्य सभी जरूरी दस्तावेज अब डिजिटल रूप में उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे कागजों और छपाई पर होने वाले खर्च में भारी कमी आएगी और जरूरी रिकॉर्ड तक पहुंच बेहद आसान हो जाएगी।

इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में केवल विधायक ही नहीं, बल्कि मंत्रियों के निजी सहायकों और विभागीय नोडल अधिकारियों को भी नेवा एप्लीकेशन के उपयोग और कार्यप्रणाली से पूरी तरह रूबरू कराया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button