कटनी

उमरियापान में तेज रफ्तार पिकअप और बाइक में भीषण ठोकर, बाइक सवार गंभीर घायल, युवक जबलपुर रिफर

उमरियापान, यशभारत। उमारियापान-ढीमरखेड़ा रोड में मंगलवार की शाम तेज रफ्तार पिकअप और मोटर साइकल में आमने सामने भीषण भिडं़त होने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उमरियापान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल जबलपुर रिफर किया गया। जानकारी के अनुसार उमरियापान थाना क्षेत्र के ग्राम मेहनर निवासी 17 वर्षीय छात्र शिवम चौधरी पिता शरमन लाल चौधरी बाइक से उमरियापान कापी किताब खरीदने आया था। खरीदी करने के बाद शाम 7 बजे अपने गांव महानेर लौट रहा था, जैसे ही बुद्दा कबाड़ी और माधव मैरिज गार्डन की बीच पहुंचा इसी दौरान ढीमरखेड़ा की ओर से आ रही पिकअप गाड़ी क्रमांक एमपी 21 जी 2141 से आमने सामने भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में छात्र शिवम चौधरी गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपत हो गया। सडक़ हादसा होते ही लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ लग गई और कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही उमरियापान पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान पहुंचा।
डॉक्टर विकास के बर्ताव से बनी विवाद की स्थिति
पुलिस और परिजन घायल छात्र को लेकर उमरियापान अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर विकास मौके पर मौजूद नहीं थेए कई बार आवाजें लगाने के बाद पहुंचे तो आक्रोशित परिजन और डॉक्टर के बीच में झूमा झपटी की स्थिति बन गई। क्षेत्रवासियों का कहना है की डॉक्टर विकास के द्वारा इस तरह का बर्ताव करना, यह पहला मामला नहीं है। कितना भी गंभीर मामला हो डॉक्टर विकास का यही रवैया रहता है। नगर वासियों का कहना है की डॉक्टर विकास द्वारा अपने रवैया में सुधार न किया गया तो किसी दिन अस्पताल के अंदर बड़ा बवाल हो जाएगा। वहीं छात्र शिवम को सिर में बहुत गंभीर चोटें आई हैं, साथ ही हाथ-पैर सहित अन्य जगह भी गंभीर चोटें आने के कारण परिजन जबलपुर के निजी अस्पताल में आईसीयू वार्ड में भर्ती करवाकर इलाज करवा रहे हैं। पुलिस मार्ग कायम कर हादसे की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button