कटनी

शिकायतों के बाद जांच पर उठ रहे सवाल, ग्राम पंचायत पोनिया में निर्माण कार्यों में अनियमितताओं का मामला

कटनी, यशभारत। ग्राम पंचायत पौनिया में कथित भ्रष्टाचार एवं निर्माण कार्यों में अनियमितताओं को लेकर विगत 15 सितंबर से लगातार प्रत्येक मंगलवार जनसुनवाई में आवेदन देकर जांच की मांग की जा रही थी, जिसके चलते 14 अक्टूबर को जांच टीम गांव पहुंची, लेकिन जांच की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आवेदन में पंचायत भवन सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की जांच मांग की गई थी, फिर भी आरोप है कि आवेदन में पंचायत भवन का उल्लेख नहीं दिखाया गया। जांच करने आए अधिकारियों का कहना था कि नल-जल योजना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आती। यदि नए पाइप एवं नए कार्य ठेकेदार को दिए गए थे, तो संबंधित पुराने कार्यों की राशि सरपंच और सचिव द्वारा किस आधार पर निकाली गई, इसकी भी जांच होनी चाहिए। शिकायतों में 15 लाख के कार्य की भी संतोषजनक एवं विस्तृत जांच नहीं होने का आरोप है। शिकायतकर्ता के अनुसार शमशान घाट के अलावा अन्य कार्यों की जांच सही ढंग से नहीं की गई। ऐसे में निष्पक्ष जांच पर सवाल उठना स्वाभाविक है। जांच के दौरान मौजूद अधिकारी ने कहा कि हम जांच करने आए हैं लेकिन पंचनामा आप बनाइए। सवाल यह है कि जब अधिकारी जांच के लिए आए हैं, तो पंचनामा तैयार करने और जांच की प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी क्या। अधिकारियों की नहीं है। पंचनामा तैयार कराकर शिकायतकर्ता से हस्ताक्षर करवाए जा सकते थे। पूरे मामले की स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। पंचायत भवन, स्कूल के फर्शीकरण, नल-जल योजना, साफ सफाई सहित सभी संबंधित कार्यों की तकनीकी जांच, भुगतान अभिलेखों, बिल-वाउचर एवं निर्माण की गुणवत्ता की जांच हो।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button