आस्था का महाकुंभ: पटेरा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ऐतिहासिक अगवानी, जेसीबी से बरसे फूल

दामोह ।मध्य प्रदेश के पटेरा नगर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पूज्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। गुरुजी के आगमन पर पूरे नगर में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीनों के माध्यम से फूल बरसाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

पटेरा के हटा टिकट दा, बस स्टैंड, पुराने अस्पताल सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भव्य अगवानी की। जगह-जगह आकर्षक रंगोलियां सजाई गईं और आरती उतारकर गुरुजी का स्वागत किया गया। में भी श्रद्धालुओं द्वारा आरती कर पूज्य गुरुजी का अभिनंदन किया गया।

इस भव्य आयोजन में पटेरा नगर की महिलाओं, पुरुषों और युवाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। अनुमानित तौर पर करीब दस हजार लोगों की भीड़ उमड़ने की बात सामने आई।
इस दौरान गुरुजी ने सभी जनों को एकजुटता का संदेश देते हुए “हिंदू एक रहेंगे” का आह्वान किया।
पूरे पटेरा नगर में भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरा नगर जयकारों से गूंज उठा।







