भोपाल

महिला से दुष्कर्म और बंधक बनाकर रखने का आरोप, युवक गिरफ्तार

महिला से दुष्कर्म और बंधक बनाकर रखने का आरोप, युवक गिरफ्तार  
भोपाल, यश भारत। कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने महिला से दुष्कर्म और उसे बंधक बनाकर रखने के आरोप में 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर जबरदस्ती की और उसकी इच्छा के विरुद्ध रोककर रखा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस के अनुसार, महिला ने 9 अक्टूबर को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 3 अक्टूबर को वह भोपाल के एक अस्पताल में ड्यूटी कर रही थी। इसी दौरान गुटखा लेने अस्पताल के बाहर आने पर उसके परिचित भाई ने उसे स्कूटी पर बैठाया और कोटरा सुल्तानाबाद क्षेत्र के एक मैदान में ले गया। महिला का आरोप है कि वहां आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। इसके बाद वह उसे अपनी बहन के घर ले गया, जहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीडि़तों ने शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे उसकी इच्छा के विरुद्ध वहां रोके रखा और बाहर आने-जाने नहीं दिया। वहां से निकलने में सफल होने के बाद वह अपने परिजनों के पास पहुंची और उन्हें पूरी घटना बताई। महिला ने आरोपी पर उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button