मुख्य ख़बरें
राहुल के बयान पर सियासी संग्राम: कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल का पलटवार- ‘संयम में रहें राहुल गांधी’…. देखें पूरा वीडियो

नरसिंहपुर। चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी के आंदोलन और ज्ञानेश के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह पर दिया गया बयान तूल पकड़ते जा रहा है… भाजपा नेता और मप्र के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटैल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है… प्रहलाद पटैल ने कहा है राजनीती में भाषा का संयम जरूरी है उन्होंने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा है जिस ईवीएम पर आज राहुल सवाल उठा रहे हैं वो लेकर कौन आया है।
ये बात राहुल क्यो भूलते हैं.. प्रह्लाद पटैल ने कहा कि जिस भाषा का राहुल उपयोग कर रहे हैं उस भाषा मे जबाब नही देना चाहते ।राहुल गांधी को संयमित होने की जरूरत है।






