Top-5जबलपुरमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

बग्गा होटल में कर्मचारी से मारपीट,कमरे में बंद कर पीटा, मोबाइल-घड़ी छीनी

जबलपुर,यश भारत। मदनमहल एलआईसी के पास स्थित बग्गा होटल के मालिक पर कर्मचारी से मारपीट करने और उसका मोबाइल व घड़ी छीनने का आरोप लगा है। रामपुर निवासी होटल कर्मचारी आकाश प्रजापति ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आकाश के मुताबिक वह होटल में हाउसकीपिंग का काम करता था। उसके नाम पर होटल मालिक तरणदीप सिंह बग्गा ने एसी फाइनेंस कराया था। एसी की 16 किस्तें जमा होने के बाद करीब 2470 रुपए प्रतिमाह की आठ किस्तें शेष थीं। नौकरी से हटाए जाने के बाद फाइनेंस कंपनी की ओर से किस्त जमा करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। 

आकाश का कहना है कि इसी सिलसिले में वह होटल पहुंचकर अपनी समस्या बताने गया था। आरोप है कि वहां सोनू बग्गा सहित अन्य लोगों ने उसे कमरा नंबर 314 में ले जाकर मारपीट की। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद उसका मोबाइल फोन और हाथ की घड़ी भी छीन ली गई और उसे होटल से बाहर भगा दिया गया। शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया कि होटल के अन्य कर्मचारियों गोलू और दीपक को लेकर भी एसी फाइनेंस और किस्तों से जुड़ी इसी तरह की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस

एसपी कार्यालय में शिकायत मिलने के बाद एडिशनल एसपी  सूर्यकांत शर्मा ने मामले को गढ़ा थाना भेजने की बात कही है। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालेगी और शिकायतकर्ता सहित होटल से जुड़े लोगों के बयान दर्ज करेगी। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button