मध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

शहपुरा तहसील में पदस्थ बाबू ने की आत्महत्या, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

यश भारत शहपुरा । शहपुरा तहसील में पदस्थ बाबू ने की आत्महत्या, घर के कमरे में मिला शव। शहपुरा तहसील में पदस्थ बाबू पुरुषोत्तम परस्ते की आत्महत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लोकसेवा केंद्र के पास स्थित उनके घर के एक कमरे में उनका शव पंखे से लटका मिला।
घटना की जानकारी मिलते ही शहपुरा थाना पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक पुरुषोत्तम परस्ते शहपुरा तहसील में बाबू के पद पर पदस्थ थे।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button