Top-5जबलपुरमध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

स्कूलों के आसपास तंबाकू-गुटखा बेचने वालों पर कार्रवाई, संयुक्त टीम ने किया औचक निरीक्षण, देखे वीडियो…….

जबलपुर, यशभारत। स्कूलों के आसपास तंबाकू, गुटखा और अन्य नशीली सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई शुरू की है। एडिशनल एसपी डॉ. आयुष जाखड़ के नेतृत्व में शनिवार को संयुक्त टीम ने घमापुर, सिविल लाइन और बेलबाग थाना क्षेत्र में स्कूलों के आसपास स्थित दुकानों का औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानों पर तंबाकू, गुटखा सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की गई।

टीम ने मौके से तंबाकू और गुटखा सहित अन्य सामग्री जब्त करने के साथ संबंधित दुकानदारों के चालान भी किए। अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्कूल परिसर अथवा उसके आसपास के क्षेत्र में बच्चों और विद्यार्थियों को प्रभावित करने वाली तंबाकू, गुटखा तथा किसी भी प्रकार की नशीली सामग्री की बिक्री नहीं की जाए।

अधिकारियों ने बताया कि स्कूलों के आसपास इस तरह की सामग्री की बिक्री को लेकर लगातार निगरानी रखी जाएगी। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को नियमों की जानकारी देते हुए चेतावनी दी गई कि दोबारा प्रतिबंधित सामग्री बेचते पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र के अन्य दुकानदारों को भी ऐसी सामग्री की बिक्री से दूर रहने की हिदायत दी।

एडिशनल एसपी डॉ. आयुष जाखड़ ने कहा कि स्कूलों के आसपास तंबाकू, गुटखा या अन्य नशीली सामग्री की बिक्री किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। संयुक्त टीम द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में इसी तरह औचक निरीक्षण और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि स्कूलों के आसपास का वातावरण विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित रखा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button