भीषण सड़क हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार चाची-भतीजे की मौत, पुलिस जांच में जुटी

रीवा। जिले के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधवा मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार चाची और भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार बस और बाइक के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के कारण हुआ।
रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र में बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार चाची-भतीजे अरुणा सिंह और प्रियांश सिंह की मौत हो गई।
हादसा बंधवा मोड़ के पास हुआ। पुलिस ने हादसे की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि बस मनगवां की तरफ से आ रही थी। बाइक विपरीत दिशा से आ रही थी। बंधवा मोड़ के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
टक्कर के बाद बाइक सवार अरुणा सिंह और उनके भतीजे प्रियांश सिंह की मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। दोनों वाहनों की टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।







