कटनी

पारधी डेरों में पुलिस की दबिश, जमीन के नीचे मिला महुआ लाहन, मौके पर कराया नष्ट

कटनी, यशभारत। विजयराघवगढ़ पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम बरहटा, खुटहा टोला और खिरवा में दबिश देकर बड़ी मात्रा में महुआ लहान बरामद कर मौके पर नष्ट किया। पुलिस के अनुसार नष्ट किए गए महुआ लहान की अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपये है। पुलिस के मुताबिक 29 सितंबर को थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस ने उक्त गांवों में पारधी डेरों पर दबिश दी। पुलिस की सर्चिंग के दौरान प्लास्टिक के डिब्बों में बड़ी मात्रा में महुआ लहान मिला। बताया गया कि लहान को पुलिस की नजर से बचाने के लिए डिब्बों को जमीन के नीचे गाडक़र रखा गया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने बरामद महुआ लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर डेरों में मौजूद कुछ पुरुष सदस्यों के मौके से भाग जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस द्वारा मामले में अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, उपनिरीक्षक रामकुमार झारिया, सहायक उपनिरीक्षक जगदीश पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक जयराम साकेत, प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह, आरक्षक नीलेश सिंह, महिला आरक्षक जयंती उइके तथा प्रधान आरक्षक वाहन चालक मज्जू कोल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button