पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 4.140 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी ऐसे किए गिरफ्तार…. पढ़े पूरी खबर

दमोह। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तेजगढ़ पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 4 किलो 140 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपए बताई गई है, तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक दमोह आनंद कलादगि (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी तेंदूखेड़ा के मार्गदर्शन में थाना तेजगढ़ पुलिस को मुखबिर से अवैध गांजा के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से गांजा बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में भूपत पिता गिरन सिंह लोधी निवासी पटेरिया तथा सुंदर उर्फ बंबई पिता रनमत सिंह जोगी निवासी तेजगढ़ शामिल हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
इनकी रही विशेष भूमिका
कार्रवाई में उपनिरीक्षक अरविंद सिंह, सहायक उपनिरीक्षक गोविंद सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक सचिन, उमेश एवं मनोज, आरक्षक राजन, राजेश, राजाबाबू, हरिसिंह, ओमप्रकाश जमरे, प्रमोद एवं शैलेश सहित साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राकेश आठ्या एवं आरक्षक मयंक दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






