जबलपुर
बाइक घुसा था सांप चलाते समय अचानक दिखा सांप, घबराकर युवक ने रोकी गाड़ी

बेलखाड़ू। मोहास निवासी सौरभ ठाकुर के साथ उस समय अजीबोगरीब घटना हो गई, जब वह मोटरसाइकिल से बेलखाड़ू जा रहा था। रास्ते में रामबाग के पास पहुंचते ही उसकी नजर मोटरसाइकिल के हैंडल के पास बैठे सांप पर पड़ी। बाइक पर सांप देखकर युवक घबरा गया और उसने तत्काल मोटरसाइकिल रोक दी।
सौरभ ने हिम्मत और सूझबूझ का परिचय देते हुए लकड़ी की मदद से सांप को मोटरसाइकिल से बाहर निकाला। सांप के बाइक से निकलने के बाद युवक ने राहत की सांस ली। अचानक मोटरसाइकिल पर सांप दिखाई देने की घटना से कुछ देर के लिए मौके पर भी कौतूहल का माहौल बन गया।







