Top-5खेलदेशमुख्य ख़बरेंविदेश

भारत की पुरुष कबड्डी टीम ने भी ईरान को हराकर जीता गोल्ड

नागोया। एशियन गेम्स-2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने रोमांचक फाइनल में ईरान को 40-34 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने कबड्डी में अपना स्वर्ण बरकरार रखा और दिन में महिला टीम के बाद पुरुष टीम ने भी ईरान को मात दी।

हाफ टाइम में पिछड़ा भारत, दूसरे हाफ में पलटा मैच

फाइनल के पहले हाफ में ईरान ने भारत को कड़ी टक्कर दी और ब्रेक तक 18-17 से बढ़त बनाए रखी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने खेल की गति बदली और दूसरे हाफ में बढ़त हासिल कर ली। भारत के डिफेंस ने ईरानी रेडरों पर दबाव बनाए रखा और आखिरी मिनटों में मिली बढ़त को कायम रखते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Related Articles

महिला टीम ने भी ईरान को हराया

इससे पहले भारतीय महिला कबड्डी टीम ने भी फाइनल में ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था। इस तरह एक ही दिन भारत की महिला और पुरुष दोनों कबड्डी टीमों ने ईरान को हराकर स्वर्ण अपने नाम किए।

भारत के खाते में 4 गोल्ड मेडल

इस जीत के साथ ही एशियन गेम्स 2026 में भारत के गोल्ड मेडल की संख्या चार हो गई है। वहीं भारत मेडल टैली में 28 मेडल के साथ 10वें नंबर पर है। इससे पहले दिन में सावन बरवाल ने पुरुषों की मैराथन में इतिहास रचा और 2:11:37 के अपने अब तक के सबसे अच्छे समय के साथ सिल्वर मेडल जीता। भारत को 44 साल बाद मेंस मैराथन में एशियन गेम्स का पहला मेडल मिला। स्क्वैश में, जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार ने मिक्स्ड डबल्स इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। अब आज के दिन भारत के खाते में और कितने मेडल आते हैं ये देखने वाली बात होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button