अस्पताल में ‘इलाज’ की जगह ‘गाड़ी पार’: पुलिस ने 4 बाइकों संग शातिरों को दबोचा

रीवा । अस्पताल परिसर से वाहनों की चोरी करने वाले आरोपियों को अमहिया – पुलिस ने पकड़ा है। इनसे 4 बाइक बरामद की गई है। टीआई मनोज गौतम ने बताया कि आरोपियों में गया प्रसाद केवट पिता रामखेलावन केवट 19 वर्ष निवासी ककलपुर थाना रामपुर बघेलान जिला सतना एवं दीपक केवट पिता नागेन्द्र केवट 19 वर्ष निवासी बड़ी गोरगी थाना गुढ़ जिला रीवा शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, 2 सितंबर को मुकेश तिवारी निवासी बिड़वा थाना चोरहटा ने सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल परिसर से बाइक चोरी होने की रिपोर्ट
दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया था कि वह ड्यूटी करने के बाद जब लौटा तो गाड़ी नहीं थी। वहीं 11 सितंबर को दिनेश साकेत निवासी गोदरी थाना मनगवां संजय गांधी अस्पताल परिसर से वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। वह इलाज के लिए अस्पताल गया था। वाहन चोरियों के मामले में जांच के दौरान संदेहियों को पकड़ा और पूछताछ में घटना स्वीकार की।
अस्पताल परिसर से चोरी किए गए वाहनों के अलावा इनसे दो और गाडियां बरामद हुईं। इस तरह 4 बाइक बरामद की गई। एक बाइक सिविल लाइन थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। एक बाइक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।







