मुख्य ख़बरें

शराब त्रासदी: बरेठी और मगरधा शराब दुकानों का लाइसेंस निरस्त, शेष अवधि के लिए ई-टेंडर से आमंत्रित की गईं निविदाएं

सागर, यशभारत ।कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के आदेशानुसार बरेठी की एकल मदिरा दुकान और मगरधा के एकल मदिरा समूह की स्वीकृत अनुज्ञप्तियां (लाइसेंस) निरस्त कर दी गई हैं। जिला निष्पादन समिति के निर्णय के अनुसार, अब इन दुकानों का वर्ष 2026-27 की शेष अवधि (26 सितंबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक कुल 187 दिन) के लिए पुनर्निष्पादन किया जाएगा।

​यह पूरी प्रक्रिया ई-टेंडर तथा ई-टेंडर कम ऑक्शन के माध्यम से द्वितीय चरण में संपन्न होगी। निविदाओं के निराकरण की अंतिम कार्रवाई कलेक्टर सभाकक्ष, सागर में आयोजित की जाएगी।

​ई-टेंडर एवं नीलामी की मुख्य समय-सारणी:
​टेंडर डाउनलोड व ऑफर सबमिशन: इच्छुक आवेदक 23 सितंबर 2026 प्रातः 10:00 बजे से 25 सितंबर 2026 दोपहर 12:00 बजे तक ऑनलाइन टेंडर प्रपत्र डाउनलोड कर अपने ऑफर जमा कर सकते हैं।

​प्रपत्र खोलना: ई-टेंडर कम ऑक्शन के प्रपत्र 25 सितंबर को दोपहर 12:05 बजे खोले जाएंगे।
​ऑनलाइन ऑक्शन (बोली): 25 सितंबर को ही दोपहर 12:30 बजे से 02:30 बजे तक ऑक्शन चलेगा। यदि अंतिम समय में बोली लगाई जाती है, तो समयावधि 15-15 मिनट के अंतराल में आगे बढ़ाई जाएगी।

​टेंडर खोलना व अंतिम निर्णय: ऑक्शन समाप्त होने के बाद या दोपहर 03:00 बजे (जो भी बाद में हो) ई-टेंडर खोले जाएंगे। इसके तुरंत बाद जिला समिति द्वारा टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button