Top-5जबलपुरमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

गढ़ा दशहरा चल समारोह के दौरान चाकूबाजी में युवक घायल, बीच बचाव के दौरान एसआई पर हमला, देखे वीडियो —-

जबलपुर,यश भारत। दशहरा चल समारोह के दौरान शुक्रवार तड़के गढ़ा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर चाकूबाजी की घटना सामने आई। थाने से महज 50 फीट की दूरी पर सुबह करीब 5 बजे हुए हमले में शांतिनगर निवासी अनुराग पांडे घायल हो गए। उन्हें बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे गढ़ा थाने के सब इंस्पेक्टर संजय गुर्जर भी चाकू लगने से घायल हो गए। एसआई के चेहरे पर चोट आई है, जबकि अनुराग को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आरोपियों को पकड़ते ही भड़की भीड़

घटना के बाद पुलिस ने आकाश कोष्टा और उसके एक साथी को हिरासत में लिया। हालांकि, आरोपियों को पकड़ते ही मौके पर मौजूद आक्रोशित लोगों ने दोनों को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को भीड़ के बीच से सुरक्षित निकालकर थाने पहुंचाया।

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं चार मामले

पुलिस के मुताबिक, आकाश कोष्टा के खिलाफ मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित पहले से चार मामले दर्ज हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद और चाकूबाजी की वजह सहित घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। दशहरा जैसे सार्वजनिक आयोजन के दौरान थाने के नजदीक हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, आरोपियों को पकड़ने के बाद भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेने की घटना भी चिंता का विषय बनी। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button