Top-5Yash Bharat Exclusiveकटनीजबलपुरदेशनरसिंहपुरभोपालमंडलामध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

एक करोड़ बच्चे एक साथ करेंगे वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

जबलपुर, यश भारत। ‘नमामि भारतम्’ अभियान के तहत 25 सितंबर को देशभर में एक करोड़ बच्चे, अभिभावक और पूर्व छात्र एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन करेंगे। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सामूहिक गायन के माध्यम से राष्ट्रीय भावना को मजबूत करना और विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करना है। जबलपुर में भी 25 स्थानों पर एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य आयोजन वंदे मातरम् चौक, सिविक सेंटर में सुबह 10:45 से 11:05 बजे तक होगा। कार्यक्रम में उद्योगपति कैलाश गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सरस्वती शिक्षा परिषद के प्रादेशिक सचिव डॉ. सुधीर अग्रवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। आयोजन में परिषद के कोषाध्यक्ष विष्णुकांत ठाकुर, विभाग समन्वयक कमलेश अग्रहरी और डॉ. नीलेश पाण्डेय की भी गरिमामयी सहभागिता रहेगी। आयोजकों ने बताया कि देशभर में एक साथ होने वाला यह सामूहिक गायन राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को समर्पित रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button