Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

टेकऑफ के बाद इंडिगो की लंदन-नई दिल्ली उड़ान में इमरजेंसी, विमान वापस  लौटा

नई दिल्ली, । लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई4 को टेकऑफ के कुछ देर बाद तकनीकी खराबी के चलते आपात स्थिति घोषित करनी पड़ी। बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान ने लंदन के स्थानीय समय के अनुसार रात 8:05 बजे रनवे 27आर से उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान विमान ने इंग्लिश चैनल के ऊपर करीब 24 हजार फीट की ऊंचाई हासिल की। इसके बाद पायलटों ने विमान की आगे की चढ़ाई रोक दी और एयर ट्रैफिक कंट्रोल को आपात स्थिति की सूचना दी। बताया गया कि विमान में तकनीकी समस्या सामने आने के बाद उसे आगे नई दिल्ली ले जाने के बजाय वापस लंदन लाने का निर्णय लिया गया।एटीसी से प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग की अनुमति मिलने के बाद विमान को सुरक्षित रूप से लंदन हीथ्रो एयरपोर्ट पर वापस उतार लिया गया। घटना के बाद विमान की तकनीकी जांच की जा रही है। उड़ान में सवार यात्रियों की स्थिति और आगे की यात्रा को लेकर एयरलाइन की ओर से जानकारी दी जानी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button