भोपाल

एमपी नगर में सड़क तक फैला अतिक्रमण, पार्किंग से बिगड़ी यातायात व्यवस्था

एमपी नगर में सड़क तक फैला अतिक्रमण, पार्किंग से बिगड़ी यातायात व्यवस्था

– दुकानों के बाहर रखे बोर्ड और वाहन बने परेशानी का कारण
–  ढड्डा राम कॉम्प्लेक्स के सामने दिनभर जाम जैसे हालात

भोपाल, यश भारत। एमपी नगर के ढड्डा राम कॉम्प्लेक्स के सामने स्थित बाजार में दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बाजार में कई दुकानदारों ने सामान, बोर्ड और अन्य सामग्री सड़क के हिस्से तक रख दी है। इसके चलते सड़क का उपयोगी हिस्सा संकरा हो गया है और वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है।
बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहक भी सड़क किनारे या कई बार बीच सड़क के पास वाहन खड़े कर देते हैं। इससे पहले से कम उपलब्ध सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है और व्यस्त समय में जाम जैसी स्थिति बन जाती है।
पैदल चलने वालों को भी परेशानी
सड़क के किनारे अतिक्रमण और वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग का असर पैदल राहगीरों पर भी पड़ रहा है। लोगों को वाहनों के बीच से निकलना पड़ता है, जबकि बाजार क्षेत्र में दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है।
कार्रवाई नहीं होने से बढ़ रही समस्या
स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में अतिक्रमण और पार्किंग की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। दुकानों के सामने सड़क तक फैलाए गए सामान और बेतरतीब खड़े वाहनों पर नियमित कार्रवाई नहीं होने से स्थिति लगातार बिगड़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button