जुए के फड़ पर छापा, 5 गिरफ्तार, 20 हजार रूपये जप्त

जबलपुर यशभारत। थाना प्रभारी लार्डगंज नवल सिंह आर्य ने बताया कि बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ जुआड़ियान देवेन्द्र पचौरी के मकान में रानीताल गेट नम्बर 1 लार्डगंज में ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई देवेन्द पचोरी के मकान में तीसरी मंजिल में जुआड़ियान ताश पत्तों पर रूपये पैसों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते मिले जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम जानू सोनकर निवासी रानीताल देशी शराब ठेका के पीछे , राहुल घनघोरिया निवासी काली मंदिर क्वाटर खेरमाई वार्ड हनुमानताल, रितेश यादव निवासी दीक्षितपुरा नटबाबा की गली कोतवाली, मोहम्मद अजमेरी निवासी गलगला टोरिया बेलबाग, सलीम अहमद निवासी मोबिनपुरा थाना कोतवाली बताये जुआरियों के पास एवं फड़ से ताश के 52 पत्ते एवं नगदी 20 हजार रूपये जप्त करते हुये जुआरियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।







