देशमध्य प्रदेशराज्य

बड़ी खबर: कबीरपुर में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से सनसनी : पत्नी और तीन बच्चों की मौत, पति पर हत्या का आरोप; मौके पर पहुंचे एसपी 

हटा/बटियागढ़। दमोह जिले के मंगरोन थाना क्षेत्र के ग्राम कबीरपुर में शनिवार को एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतकों में महिला और उसके तीन बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (IPS) स्वयं घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Screenshot 20260919 102253.WhatsApp

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पति पर ही पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद से आरोपी की तलाश की जा रही है। हालांकि हत्या की वजह और वारदात की पूरी परिस्थितियों का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।

InCollage 20260919 102316707
बताया जा रहा है कि मृत बच्चों में दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। घटना के बाद कबीरपुर सहित आसपास के क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।
पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में जांच जारी है। हत्या के कारण, वारदात में प्रयुक्त हथियार और आरोपी की गिरफ्तारी सहित अन्य तथ्यों का खुलासा पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button