कटनी

अंग्रेजी में बेझिझक जवाब, पहाड़े भी फर्राटे से सुनाए

अनुष्का और दीपांशु के आत्मविश्वास ने खींचा कलेक्टर का ध्यान

अंग्रेजी में बेझिझक जवाब, पहाड़े भी फर्राटे से सुनाए

अनुष्का और दीपांशु के आत्मविश्वास ने खींचा IMG 20260919 WA00001 कलेक्टर का ध्यान

कटनी, यशभारत। शासकीय प्राथमिक विद्यालय इंद्रानगर में निरीक्षण के दौरान कक्षा के बच्चों ने अपनी पढ़ाई और आत्मविश्वास से अधिकारियों का ध्यान खींचा। कलेक्टर आशीष तिवारी ने बच्चों से बातचीत करते हुए जब कक्षा-3 की अनुष्का से अंग्रेजी में सवाल किया तो उसने बिना झिझक जवाब दिया, “माय फेवरेट कलर इज ब्लू…”। इसके बाद कक्षा-2 के दीपांशु ने भी अंग्रेजी में अपने पसंदीदा रंग के बारे में जवाब दिया।
बच्चों की सहजता और आत्मविश्वास देखकर कलेक्टर ने दोनों की सराहना की और अनुष्का को गोद में उठाकर दुलार किया। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ आत्मविश्वास बनाए रखने और अपनी प्रतिभा को लगातार निखारने के लिए प्रेरित किया।
निरीक्षण के दौरान बच्चों की गणितीय समझ भी परखी गई। कलेक्टर ने दीपांशु यादव से चार का और अनुष्का से दो का पहाड़ा सुनाने को कहा। दोनों ने बिना रुके सही पहाड़े सुनाए। बच्चों की तैयारी देखकर कलेक्टर ने उनकी पीठ थपथपाई और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया।
जन-विश्वास अभियान के तहत हुए निरीक्षण में कलेक्टर आशीष तिवारी के साथ पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ हरिसिमरनप्रीत कौर और डीएफओ गर्वित गंगवार भी विद्यालय पहुंचे। अधिकारियों ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और बच्चों से संवाद के माध्यम से पढ़ाई की स्थिति को समझा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button