राहुल तिवारी बने भाजपा जबलपुर महानगर के सह कार्यालय प्रभारी

राहुल तिवारी बने भाजपा जबलपुर महानगर के सह कार्यालय प्रभारी
जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर में रिक्त पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को भेजे पत्र में छह पदाधिकारियों के नाम प्रस्तावित किए हैं इन नियुक्तियों में राहुल तिवारी को सह कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी संगठन में कार्यालय से जुड़े कार्यों के संचालन और समन्वय में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
जारी सूची के अनुसार रवि शर्मा को मीडिया प्रभारी, नरेश चौधरी को सह मीडिया प्रभारी, सुन्दर अग्रवाल को जिला प्रवक्ता, अनिल सिंह चौहान मोनू को जिला प्रचार मंत्री और राजेश रोहरा को कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं राहुल तिवारी को सह कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने प्रदेश अध्यक्ष को भेजे पत्र में जबलपुर महानगर में रिक्त पदों पर पदाधिकारी नियुक्त किए जाने के लिए इन नामों की अनुशंसा की है।







