पुरानी रंजिश में हत्या के प्रयास का आरोपी दो माह बाद गिरफ्तार
पनागर थाना क्षेत्र के ग्राम भरदा में हुई थी वारदात

जबलपुर,यश भारत। पनागर थाना क्षेत्र के ग्राम भरदा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो माह से फरार चल रहे आरोपी अमर घोटिया को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात 4 जुलाई 2026 को खेरमाई मंदिर के पास हुई थी, जिसमें अनिकेत कोरी को निशाना बनाया गया था। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विवेचना के दौरान मुख्य आरोपी करन घोटिया को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि अमर घोटिया घटना के बाद से फरार था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। एसआई आकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फरार आरोपी की तलाश तेज की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद और पुरानी रंजिश चली आ रही थी, जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी और पीड़ित दोनों ग्राम भरदा के निवासी हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले से जुड़े पुराने विवादों और आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटा रही है। आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।







