जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

अपोलो हॉस्पिटल में होगा राष्ट्रीय दर्द चिकित्सा सम्मेलन

जबलपुर, यशभारत

जबलपुर, यशभारत। इंडियन सोसाइटी फॉर स्टडी ऑफ पेन (ISSP) के तत्वावधान में अपोलो हॉस्पिटल में यंग पेन फिजिशियन कॉन-2026 का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में देशभर के युवा और वरिष्ठ पेन विशेषज्ञ आधुनिक दर्द चिकित्सा, नई तकनीकों और शोध पर चर्चा करेंगे।
गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में सीईओ डॉ. पुनीत मेहता, डॉ. नीलेश रावल और हरभजन सिंह सैनी ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य दर्द के वास्तविक कारण की पहचान कर आधुनिक उपचार पद्धतियों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि ISSP के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जबलपुर के वरिष्ठ पेन विशेषज्ञ डॉ. संजय खन्ना के नेतृत्व में पहली बार यह राष्ट्रीय सम्मेलन शहर में आयोजित हो रहा है, जिससे जबलपुर की चिकित्सा क्षेत्र में पहचान और मजबूत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button