जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य
36 सूत्रीय मांगों को लेकर रादुविवि कर्मचारी क्रमिक अनशन पर बैठे,,देखे वीडियो
जबलपुर, यशभारत

जबलपुर, यशभारत। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने 36 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई नहीं होने के विरोध में गुरुवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। कर्मचारी संघ का आरोप है कि अप्रैल और जुलाई में मांगपत्र सौंपने तथा कई बार प्रशासन से चर्चा के बावजूद कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया।
संघ अध्यक्ष संजेस यादव और महासचिव अंकित श्रीबास ने बताया कि कर्मचारियों की पदोन्नति सहित कई लंबित मांगों पर शासन के निर्देशों के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। आपात बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। संघ ने आंदोलन की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन पर डाली है।







