भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में मास्टर प्लान को लेकर बढ़ी हलचल, आरिफ मसूद का बयान 9 सितंबर को 10 नंबर से गांधी प्रतिमा तक होगा रन फॉर मास्टर प्लान

भोपाल में मास्टर प्लान को लेकर बढ़ी हलचल, आरिफ मसूद का बयान

9 सितंबर को 10 नंबर से गांधी प्रतिमा तक होगा रन फॉर मास्टर प्लान

भोपाल, यश भारत। शहर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही सीलिंग कार्रवाई के बीच भोपाल मास्टर प्लान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी मुद्दे पर नागरिकों की ओर से 9 सितंबर को सुबह 7:30 बजे रन फॉर मास्टर प्लान का आयोजन किया जाएगा। दौड़ 10 से गांधी प्रतिमा तक निकाली जाएगी। आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम किसी राजनीतिक दल या संगठन के बैनर तले नहीं होगा। इसका उद्देश्य भोपाल के विकास और जल्द मास्टर प्लान लागू करने की मांग को सामने रखना है। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहेगा और इसमें नारेबाजी या किसी तरह की अव्यवस्था नहीं की जाएगी। आम नागरिकों एनजीओ और सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान से जुड़े लोगों से शामिल होने की अपील की गई है। नागरिकों का कहना है कि मास्टर प्लान को लेकर भ्रम की स्थिति दूर की जानी चाहिए। उनका दावा है पूर्व सरकार के द्वारा ड्राफ्ट मास्टर प्लान तैयार है और इसे रद्द करने का कोई आदेश सामने नहीं आया है। नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने पर प्रक्रिया में कई महीने लग सकते हैं जिससे शहर के विकास से जुड़े फैसलों में देरी होगी।वहीं व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई के बाद व्यापारियों की ओर से भी मास्टर प्लान की मांग उठाई जा रही है। हालांकि नागरिकों का कहना है कि नया मास्टर प्लान भविष्य के विकास की दिशा तय कर सकता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button