बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में: 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे
वोटर लिस्ट और नई वोटिंग व्यवस्था

बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में: 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे
पटना |बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। राज्य में दो चरणों में मतदान होंगे पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को। चुनाव परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस बार की चुनावी प्रक्रिया कुल 40 दिन तक चलेगी।
वोटर लिस्ट और नई वोटिंग व्यवस्था
सीईसी ने बताया कि चुनावों के लिए SIR प्रणाली के तहत वोटिंग लिस्ट अपडेट की गई है। जिन लोगों के नाम अभी तक सूची में शामिल नहीं हुए हैं, वे नामांकन की आखिरी तारीख से 10 दिन पहले तक नाम जुड़वा सकते हैं।
ऐसे नए मतदाताओं को नया वोटर कार्ड जारी किया जाएगा।
राज्य में कुल 7.42 करोड़ वोटर हैं, जिनमें 14 हजार 100 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता भी शामिल हैं। इसके अलावा 14 लाख लोग पहली बार वोट डालेंगे।
घर बैठे वोट डालने की सुविधा
जो लोग पोलिंग बूथ तक नहीं जा सकते, वे फॉर्म 12D भरकर घर से वोट डाल सकेंगे।
टेक्नोलॉजी और मोबाइल की अनुमति
इस बार मतदाता बूथ तक मोबाइल फोन लेकर जा सकेंगे। चुनाव आयोग ने इसे अनुमति दी है ताकि डिजिटल पहचान और वोटर ऐप का उपयोग आसान हो सके।
चुनावी मशीनरी तैयार
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि राज्य में 90712 बीएलओ (BLO) नियुक्त किए गए हैं।
इसके अलावा 243 ERO और 38 DEO/CEO होंगे।
1950 वोटर हेल्पलाइन बनाई गई है, जिसमें जिलेवार कोड जोड़े गए हैं।
ECINET सिस्टम के माध्यम से बीएलओ से कॉल बुक करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
समय सीमा और त्योहारों का ध्यान
चुनाव आयोग को 22 नवंबर 2025 तक पूरी चुनाव प्रक्रिया समाप्त करनी है।
सभी प्रमुख दलों ने आयोग से छठ पर्व के बाद मतदान कराने की मांग की थी, जिस पर ध्यान देते हुए वोटिंग की तारीखें तय की गई हैं।







