भोपालमध्य प्रदेश

राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन टीन शेड से रोशनपुरा तक निकला विरोध मार्च, भाजपा कार्यकर्ताओं पर एफआईआर की भी मांग

राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

टीन शेड से रोशनपुरा तक निकला विरोध मार्च, भाजपा कार्यकर्ताओं पर एफआईआर की भी मांग

भोपाल, यश भारत। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में दर्ज एफआईआर के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल शहर ने विशाल विरोध मार्च निकाला। टीन शेड से शुरू हुआ मार्च रोशनपुरा चौराहे तक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एफआईआर को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए विरोध दर्ज कराया और उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। मार्च में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र में असहमति और विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश स्वीकार नहीं की जाएगी। कांग्रेस नेताओं ने संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही। विरोध मार्च में पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना पूर्व मंत्री पीसी शर्मा उत्तर विधानसभा विधायक आतिफ अकील प्रदेश कांग्रेस महासचिव संजीव सक्सेना सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button