जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

15 साल के वैभव सूर्यवंशी शतक से चूके,विकेट गंवाने के बाद गुस्से में पटका बल्ला

दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में शानदार पारी,

नई दिल्ली, यशभारत। 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में सोमवार को एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वैभव ने आक्रामक अंदाज में 92 रन की पारी खेली और शतक के बेहद करीब पहुंचकर आउट हो गए। वह महज 8 रन से शतक से चूक गए। वैभव की पारी ने क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान खींचा। कम उम्र के बावजूद उन्होंने आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी करते हुए कई शानदार शॉट लगाए। हालांकि शतक पूरा नहीं कर पाने की निराशा उनके चेहरे पर साफ नजर आई। 92 रन पर विकेट गंवाने के बाद वैभव ने गुस्से में अपना बल्ला पटक दिया।

स्टैंड्स में मुकाबला देख रहे पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और चयनकर्ता आरपी सिंह भी वैभव के आउट होने से हैरान नजर आए। उनकी पारी ने एक बार फिर यह दिखाया कि वैभव में बड़े स्तर पर क्रिकेट खेलने की क्षमता मौजूद है। शतक से चूकने के बावजूद 92 रन की यह पारी युवा बल्लेबाज के लिए अहम मानी जा रही है। दलीप ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट में दबाव के बीच वैभव का प्रदर्शन उनके बढ़ते क्रिकेट कद का संकेत माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button