कटनी

ट्रिपल राइडिंग और शराबी वाहन चालकों पर कार्रवाई, मिशन चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने चलाई मुहिम

कटनी, यशभारत। शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सडक़ सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस ने मिशन चौक पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर चलने वाले वाहन चालकों, ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाली मॉडिफाइड बुलेट तथा शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। ट्रैफिक टीआई अनूप सिंह के नेतृत्व में मिशन चौक पर वाहन जांच की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग करने वाले चालकों को रोककर कार्रवाई की। वहीं तेज और कर्कश आवाज करने वाली बुलेट सहित अन्य वाहनों की भी जांच की गई। अभियान के दौरान शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों पर भी विशेष नजर रखी गई। पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच कर नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट पहनने, तीन सवारी न बैठाने तथा शराब का सेवन कर वाहन नहीं चलाने की समझाइश भी दी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सडक़ सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान एसआई शशि भूषण दुबे, एस आई राजकुमार झारिया, एएसआई ईश्वर बागरी, आरक्षक मंजय यादव, आरक्षक हिमांशु दुबे सहित ट्रैफिक पुलिस बल मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button