देश

कोलकाता के होटल में भीषण आग, 9 की मौत; मृतकों में बांग्लादेशी नागरिक भी

शॉर्ट सर्किट होने की आशंका

कोलकाता। कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में बुधवार तड़के करीब 2 बजे अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे में एक बच्चे समेत नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल हैं, जो इलाज के सिलसिले में कोलकाता आए थे।

आग लगने के समय होटल में कई लोग सो रहे थे। अचानक कमरों में धुआं भरने लगा और कुछ ही देर में चीख-पुकार मच गई। कई लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, जबकि कुछ लोग आग और धुएं के बीच फंस गए।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं और होटल में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना के वक्त होटल में कुल कितने लोग मौजूद थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button