जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

30 वर्षों की सेवा के बाद कल सेवानिवृत्त होंगे नगर पालिका कर्मी राजू वाल्मीकि, दोपहर में होगा विदाई समारोह

पनागर। नगर पालिका परिषद पनागर में पिछले 30 वर्षों से सफाई कर्मी के पद पर अपनी निष्ठापूर्ण सेवाएं दे रहे राजू वाल्मीकि कल सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। नगर पालिका परिषद में उनके सम्मान में आज दोपहर 2:00 बजे एक भव्य विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। तीन दशकों तक पनागर शहर की स्वच्छता और जनसेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले राजू वाल्मीकि के इस विदाई समारोह को लेकर सहकर्मियों में खासा उत्साह है। नगर पालिका कर्मचारी संगठन ने परिषद के सभी अधिकारी-कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों से अपील की है कि वे दोपहर 2:00 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर राजू वाल्मीकि को उनकी दीर्घकालीन सेवाओं के लिए सम्मानित करें और उन्हें सुखद भविष्य की शुभकामनाएं देकर सादर विदाई दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button