दवा युक्त गेहूं की दुर्गंध से 4 बच्चे बीमार : 5 वर्षीय मासूम की मौत,3 बच्चों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी

दमोह। दमोह में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब गेहूं को सुरक्षित रखने के लिए दवा डालकर गेहूं को कमरे में रखा गया था । लेकिन इस दवा की दुर्गंध से मासूम की मौत हो गई।
जिला अस्पताल दमोह में बहन सहित चार भाइयों को इलाज के लिए लाया गया. जहां ड्यूटीरत डॉक्टर ने चेकअप उपरांत धर्मेंद्र पिता माखन प्रजापति उम्र करीब 5 वर्ष निवासी आनु थाना हिण्डोरिया को मृत घोषित कर दिया.वहीं रीना पिता माखन उम्र 3 वर्ष, दिनेश पिता माखन उम्र 7 वर्ष और दीपक पिता माखन उम्र 9 वर्ष की हालत गंभीर होने पर उनका उपचार चल रहा हैl
मौके पर ड्यूटीरत डॉक्टर मधुर चौधरी, डॉक्टर ललिता, डॉ. राजेश नामदेव, डॉक्टर सुनील जैन सहित टीम बच्चों का उपचार करने में लगी हुई है.परिजनों के अनुसार कल रात्रि में चारों बच्चे कमरे में सोए थे। कमरे में दवा डालकर गेहूं रखा था, उसकी दुर्गंध से चारों बच्चों की स्थिति बिगड़ी। एक बच्चे को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है, जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।







