जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

भोपाल में भाजपा महिला मोर्चा का आयोजन — ‘महिला मॉक पार्लियामेंट’ में दिखेगा सशक्त महिला नेतृत्व

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर 3 जुलाई को होगा भव्य आयोजन

भोपाल,

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा आगामी 3 जुलाई को आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी भोपाल स्थित पीपुल्स ऑडिटोरियम में प्रातः 11 बजे “महिला मॉक पार्लियामेंट” का आयोजन करने जा रहा है। इसकी जानकारी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने दी।

 

उन्होंने बताया कि यह आयोजन महिलाओं की राजनीतिक समझ, नेतृत्व क्षमता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस मॉक पार्लियामेंट में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख नेता भी उपस्थित रहेंगे।

 

ये प्रमुख हस्तियाँ रहेंगी मौजूद:

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल

 

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा

 

प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी

 

केन्द्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर

 

पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमती भारती पंवार

श्रीमती नारोलिया ने बताया कि महिला मॉक पार्लियामेंट के माध्यम से युवा महिलाओं को संसदीय प्रणाली, नीति निर्माण और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आई हुई महिलाओं को भागीदारी का अवसर मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button