देश

कटनी स्टेशन पर जबलपुर की टीम का छापा: 8-10 अवैध वेंडर आए लपेटे में

सुरक्षा और खानपान व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

कटनी, यशभारत। मुख्य रेलवे स्टेशन कटनी पर यात्रियों की सेहत और सुरक्षा के साथ हो रहे खिलवाड़ का एक बड़ा खुलासा हुआ है। जबलपुर से आए वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने जब स्टेशन पर औचक निरीक्षण किया, तो वहां हड़कंप मच गया। इस कार्रवाई के दौरान प्लेटफॉर्म पर धड़ल्ले से घूम रहे 8 से 10 अवैध वेंडरों को रंगे हाथों पकड़ा गया।
इस बड़ी कार्रवाई में CCI नावेद सिद्दीकी, SMC एच.के. शुक्ला, CHI बलवेंद्र प्रताप सिंह और आरपीएफ (RPF) की टीम मुख्य रूप से शामिल रही। टीम को देखकर स्टेशन पर अवैध रूप से सामग्री बेच रहे वेंडरों में भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई थी। इस औचक निरीक्षण की सफलता ने रेलवे प्रशासन की दैनिक मॉनिटरिंग पर एक बड़ा यक्ष प्रश्न खड़ा कर दिया है।
बड़ा सवाल यह है कि जब महज एक दिन की औचक जांच में प्लेटफॉर्म पर इतनी बड़ी संख्या में अवैध वेंडर पकड़े जा रहे हैं, तो कटनी स्टेशन की ‘व्यवहारिक स्थिति’ क्या होगी? क्या स्थानीय जिम्मेदार अधिकारियों की नाक के नीचे रोज इसी तरह अवैध वेंडिंग का खेल चल रहा है? ये अवैध वेंडर बिना किसी मेडिकल फिटनेस और क्वालिटी चेक के यात्रियों को खाद्य सामग्री बेचते हैं।

सुरक्षा पर बड़ा खतरा

बिना वैध पास और सत्यापन के प्लेटफॉर्म पर घूमने वाले ये तत्व स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को भी ठेंगा दिखा रहे हैं। जांच टीम की इस मुस्तैदी की सराहना तो हो रही है, लेकिन इस कार्रवाई ने यह भी साफ कर दिया है कि कटनी स्टेशन पर बिना कड़े और नियमित पहरे के अवैध वेंडिंग पर लगाम लगाना नामुमकिन है। यात्रियों ने मांग की है कि ऐसी कार्रवाई केवल ‘एक दिन का दिखावा’ न बनकर रोज की आदत बननी चाहिए, ताकि कटनी स्टेशन को पूरी तरह अवैध वेंडरों से मुक्त कराया जा सके।Screenshot 20260618 200618 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button