जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य
बड़ा फुहारा स्थित दिगंबर डिजाइनर स्टोर में लगी आग, दुकानदारों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
जबलपुर, यश भारत

जबलपुर, यश भारत। शहर के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्रों में शामिल बड़ा फुहारा इलाके में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब दिगंबर डिजाइनर स्टोर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों और दुकानदारों ने तत्काल सक्रियता दिखाई।
जानकारी के अनुसार, आसपास की करीब 8 से 10 दुकानों में नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराए गए अग्निशमन गैस सिलेंडर और प्राथमिक आग बुझाने के उपकरणों का उपयोग किया गया। स्थानीय दुकानदार तुरंत मौके पर पहुंचे और कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया।
समय रहते आग बुझा लिए जाने से बड़ा नुकसान टल गया। राहत की बात यह रही कि इस आगजनी की घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों और आर्थिक नुकसान का आकलन अभी नहीं हुआ है।






