जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

धमाका जिसने दहला दिया सक्ती Vedanta पावर प्लांट ,में बॉयलर फटने से 3 मजदूरों की मौत, कई गंभीर

 जबलपुर, यश भारत

धमाका जिसने दहला दिया सक्ती Vedanta पावर प्लांट ,में बॉयलर फटने से 3 मजदूरों की मौत, कई गंभीर

 जबलपुर, यश भारत। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित Vedanta Limited के पावर प्लांट में मंगलवार को एक भीषण हादसा हो गया। डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघीतराई में बॉयलर फटने से 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल मजदूरों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं प्लांट में राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button