जबलपुरमध्य प्रदेश

गैरिसन ग्राउंड में योगमय हुआ जबलपुर, मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का इंतजार

जबलपुर,यशभारत। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य राज्य स्तरीय समारोह के लिए गैरिसन ग्राउंड में भव्य आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंच चुके हैं। उनके साथ उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि भी मौजूद हैं।

20260621 064429 scaled

गैरिसन ग्राउंड में बड़ी संख्या में नागरिक, विद्यार्थी, प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि एकत्रित हुए हैं। पूरे परिसर में योग दिवस को लेकर उत्साह का माहौल है। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

मुख्य समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भी कुछ ही देर में कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं। उनके साथ सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन और भारतीय संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button