भोपालमध्यप्रदेश

सेमरा इलाके में विवाहिता से दहेज प्रताड़ना, देवर पर छेड़छाड़ और चाकू से हमला करने का गंभीर आरोप

सेमरा इलाके में विवाहिता से दहेज प्रताड़ना, देवर पर छेड़छाड़ और चाकू से हमला करने का गंभीर आरोप

भोपाल, यशभारत। राजधानी के बजरिया थाना अंतर्गत सेमरा इलाके से एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए गंभीर प्रताड़ना देने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता तब और बढ़ गई जब पीड़िता ने अपने देवर पर छेड़छाड़ करने और जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला करने का संगीन आरोप भी मढ़ा है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की शादी कुछ समय पूर्व हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। पीड़िता का आरोप है कि हद तो तब पार हो गई जब उसके देवर ने घर में अके पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध जताने पर उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना के बाद डरी-सहमी पीड़िता ने तुरंत थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई और न्याय की गुहार लगाई।

विवाहिता की शिकायत पर बजरिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ससुराल पक्ष के संबंधित आरोपियों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है और पीड़िता के बयानों तथा चिकित्सा रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button